Risabh Shetty Cameo in Jr. NTR Movie: साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) ने अब अपनी कमर कस ली है। वॉर 2 ( War 2) के बाद अब जूनियर एनटीआर प्रशांत नील( Prashant Neel ) के साथ काम में जुट गए हैं। उनकी यह फिल्म जबरदस्त होने वाली है। क्योंकि देवारा और वॉर 2 की असफलता के बाद साउथ एक्टर कुछ अलग करने वाले हैं। फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में 'कांतारा' एक्टर ऋषभ शेट्टी का धमाकेदार कैमियो होगा। प्रशांत नील ने कुछ तगड़ा प्लान किया है जिसके लिए ऋषभ शेट्टी से बात चल रही है।
इस एक्टर का होगा कैमियो
हाल ही में जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) ने हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की है। इसी बीच खबर आई है कि कांतारा ( Kantara) अभिनेता ऋषभ शेट्टी ( Risabh Shetty) भी इस फिल्म में एक खास कैमियो रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि ऋषभ और निर्देशक प्रशांत नील अच्छे दोस्त हैं और जूनियर एनटीआर का भी ऋषभ के साथ अच्छा रिश्ता है। निर्देशक का मानना है कि कहानी में एक ऐसा किरदार है जिसे ऋषभ बखूबी निभा सकते हैं। हालांकि इस पर अभी मेकर्स ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड हैं। माना जा रहा है कि ऋषभ के जुड़ने से फिल्म को कर्नाटक में और ज्यादा लोकप्रियता मिलेगी। एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म 25 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बताते चले कि पिछले साल प्रशांत नील , जूनियर एनटीआर और ऋषभ शेट्टी को साथ में घूमते हुए देखा गया था। जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि ये तीनों स्टार्स साथ में काम करने जा रहे हैं। अब फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
