Rishab Shetty's Kantara Chapter 1: साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' के लिए दर्शक आंखें बिछाए बैठे हैं। साल 2022 में 'कंतारा' की बड़ी सफलता के बाद ही मेकर्स ने इस मूवी के सीक्वल की प्लानिंग कर ली थी। 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को डायरेक्ट करने के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी इस मूवी का निर्देशन भी कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए तगड़ी प्लानिंग कर ली है। इस मूवी को अब निर्माताओं ने ग्लोबल मार्किट में पेश करने का निर्णय लिया है।
इन भाषाओं में रिलीज होगी 'कंतारा चैप्टर 1'
ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने ग्लोबल ऑडियंस को टारगेट करने के लिए इस मूवी को स्पेनिश के साथ इंग्लिश में भी डब करने का फैसला किया है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' बॉक्स ऑफिस सफल मूवीज में से एक रही है। दर्शकों ने इस मूवी को पसंद किया था और ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। लोककथाओं और आस्था पर आधारित इसके विषयों ने न केवल भारतीय दर्शकों को बल्कि मेक्सिको, कोलंबिया, अर्जेंटीना, चिली और वेनेजुएला जैसे देशों के दर्शकों को भी प्रभावित किया।
ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर के दिन रिलीज होने के लिए तैयार है। लोगों इस मूवी का टीजर काफी पसंद आया था। मेकर्स फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली, इंग्लिश और स्पेनिश सहित कई भाषाओं में रिलीज करने जा रहे हैं। इस मूवी में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
