साउथ मूवीज

Rana Daggubati और Naga Chaitanya के बीच हुई अनबन? एक्टर शोभिता को नहीं Samantha को करते हैं फॉलो

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही के रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि कपल राजस्थान में शादी कर सकते हैं।दग्गुबाती परिवार सोशल मीडिया पर शोभिता को फॉलो नहीं करता है, वे अभी-भी नागा की एक्स पत्नी सामंथा रूथ प्रभु को फॉलो करते हैं।

Image

Rana Daggubati

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही के रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि कपल राजस्थान में शादी कर सकते हैं। इसी बीच चर्चा हो रही थी कि अक्किनेनी और दग्गुबाती परिवारों के बीच अनबन हो गई थी। अब ऐसा लग रहा है कि ऐसा नहीं है। हाल ही में दग्गुबाती परिवार ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी।

सामंथा रूथ प्रभु को फॉलो

कई रिपोर्टों में कहा गया है कि वेंकटेश दग्गुबाती, राणा दग्गुबाती और यहां तक कि उनकी बहन मालविका दग्गुबाती सहित पूरा दग्गुबाती परिवार सोशल मीडिया पर शोभिता को फॉलो नहीं करता है, वे अभी-भी नागा की एक्स पत्नी सामंथा रूथ प्रभु को फॉलो करते हैं। सगाई में दग्गुबाती परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। हालांकि, ये महज अटकलें थी। दग्गुबाती परिवार ने शोभिता में स्वागत करने के लिए एक छोटी सी पार्टी आयोजित की है।

नागार्जुन ने दी थी गुड न्यूज

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को सगाई कर थी। शोभिता और चैतन्य की सगाई की अनाउंसमेंट देते हुए नागार्जुन ने कहा था, "हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे सोभिता धुलिपाला से हुई। हम उन्हें अपने परिवार में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। खुशहाल जोड़े को बधाई। उन्हें जीवन भर प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं। भगवान भला करे। अनंत प्रेम की शुरुआत।"

ज्योतिषी ने की थी भविष्यवाणी

ज्योतिषी वेणु स्वामी ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के भविष्य की भविष्यवाणी करके विवाद खड़ा कर दिया था। बता दें स्वामी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि तीसरी महिला की कारण ये रिश्ता 2027 में समाप्त हो जाएगा। विवाद के बाद ज्योतिषी ने ये वीडियो डिलीट कर दिया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article