रश्मिका मंदाना पर गुस्से में बरस पड़े कांग्रेस विधायक रवि कुमार गनीगा, बोले "सबक सिखाने की जरूरत..."

Ravikumar Ganiga angry on Rashmika: साउथ की जानी-मानी अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अक्सर अपने क्यूट एक्सप्रेशन्स की वजह से खबरों में रहती हैं लेकिन इस दफा वो एक राजनीतिक विवाद के चलते मीडिया में छा गई हैं। रश्मिका मंदाना पर कांग्रेस नेता रविकुमार गनीगा (Ravikumar Ganiga) ने अहंकारी होने का आरोप लगाया है और कहा है कि एक्ट्रेस को सबक सिखाए जाने की जरूरत है।

Ravikumar Ganiga angry on Rashmika: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नेशनल क्रश के नाम से मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना यूं तो विवादों से दूर ही रहती हैं और अपनी लव लाइफ या क्यूट पिक्स के लिए लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं लेकिन इस दफा रश्मिका मंदाना का नाम बड़े विवाद से जुड़ता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के विधायक रवि कुमार गनीगा ने अदाकारा रश्मिका मंदाना पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वो घमंडी हो चुकी हैं और उन्हें सबक सिखाए जाने की जरूरत है। रवि कुमार गनीगा के अनुसार, रश्मिका मंदाना को बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए न्योता भेजा गया था लेकिन उन्होंने उसे अटैंड करने से मना कर दिया। रश्मिका मंदाना की इसी हरकत के चलते रवि नाराज हैं और उन पर आग की तरह बरस रहे हैं।

Rashmika Mandanna

मीडिया से बात करते हुए रवि कुमार गनीगा ने कहा है कि रश्मिका मंदाना को कई बार बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए बुलाया गया लेकिन उन्होंने वो न्योता स्वीकार नहीं किया। रवि के अनुसार, 'रश्मिका मंदाना जिन्होंने अपना करियर कन्नड़ मूवी किरिक पार्टी के साथ शुरू किया था, उन्होंने कई बार बुलाए जाने के बावजूद भी इंटरनेशनल फिल्म फेस्वटिवल में शिरकत नहीं की। उन्होंने कहा कि मेरा घर हैदराबाद में है और मुझे नहीं पता है कि कर्नाटका कहां हैं? मेरे पास वक्त नहीं है, इसलिए मैं फेस्टिवल में नहीं आ सकती हूं। हमारे एक नेता उनके घर पर 10-12 बार गए थे ताकि वो मान जाएं लेकिन उन्होंने हर दफा मना किया। उन्होंने हमारी भाषा का भी सम्मान नहीं किया जबकि वो इसी भाषा की वजह से स्टार बनी हैं। क्या उन्हें सबक नहीं सिखाया जाना चाहिए?'

End of Feed