Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda ने पीएम मोदी को अपने रिसेप्शन में किया इन्वाइट, सामने आई फोटोज

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Invite PM Modi: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। बता दें कि अब दोनों अपने रिसेप्शन की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच रश्मिका और विजय ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलकात की है।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Invite PM Modi: बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। बीते दिन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में 7 फेरे लिए। दोनों की शादी की फोटोज अबतक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि अब दोनों अपने रिसेप्शन की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच रश्मिका और विजय ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलकात की है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding (2)

pic credit- twitter

रश्मिका और विजय ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलकात

बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों से शादी रचाई। शादी से पहले दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें पोस्ट-वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। नई दिल्ली में पीएम के ऑफिस में हुई मुलाकात की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गई हैं। रश्मिका ब्राइट येलो सूट में चमक रही थीं, जबकि विजय ऑफ-व्हाइट शेरवानी में दूल्हे की तरह लग रहे थे। दोनों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उन्हें रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। इन तस्वीरों में भी दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से भी विजय ने प्रगति भवन में मिलकर निमंत्रण दिया।

End of Feed