Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Invite PM Modi: बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। बीते दिन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में 7 फेरे लिए। दोनों की शादी की फोटोज अबतक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि अब दोनों अपने रिसेप्शन की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच रश्मिका और विजय ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलकात की है। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
रश्मिका और विजय ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलकात
बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों से शादी रचाई। शादी से पहले दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें पोस्ट-वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। नई दिल्ली में पीएम के ऑफिस में हुई मुलाकात की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गई हैं। रश्मिका ब्राइट येलो सूट में चमक रही थीं, जबकि विजय ऑफ-व्हाइट शेरवानी में दूल्हे की तरह लग रहे थे। दोनों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उन्हें रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। इन तस्वीरों में भी दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से भी विजय ने प्रगति भवन में मिलकर निमंत्रण दिया।

pm modi rashmika vijay
रश्मिका और विजय की शादी
बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ITC मेमेंटोज में हुई। प्री-वेडिंग में पूल पार्टी, वेलकम डिनर, क्रिकेट मैच, हल्दी, मेहंदी और संगीत शामिल थे। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन पलों की झलकियां शेयर कीं। शादी में रश्मिका ने रस्ट-ऑरेंज साड़ी और गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी पहनी, जबकि विजय पारंपरिक लिबास में घोड़े पर सवार होकर मंडप में आए। कोडावा रस्म भी उसी दिन शाम को हुई। शादी बहुत प्राइवेट थी, जिसमें करीब100 लोग शामिल हुए। अब 4 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री, पॉलिटिक्स और बाकी क्षेत्रों के बड़े नामों के साथ ग्रैंड रिसेप्शन होगा।
