Rashmika Mandanna Praises Vijay Devrakonda: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) अपनी फिल्म किंगडम( Kingdom) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये मूवी हाल ही में रिलीज हुई है। जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। किंगडम को फैंस का प्यार मिल रहा है। फैंस का कहना है कि विजय देवरकोंडा ने दमदार कमबैक कर लिया है। अब किंगडम पर विजय देवरकोंडा की रुमर्ड जीएफ और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने पोस्ट किया है। रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) ने विजय की फिल्म की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए क्या कहा आइए आपको बताते हैं।
Image Source: Rashmika-Vijay Fan page
रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) ने सोशल मीडिया पर किंगडम ( Kingdom) की तारीफ की। अपने दोस्त का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने लिखा-"मैं जानती हूं यह तुम्हारे लिए कितना मायने रखता है और तुम्हें प्यार करने वालों के लिए भी, विजय देवरकोंडा। मानम कोट्टीनम" रश्मिका और विजय के अफेयर की चर्चा अक्सर सुनने को मिलती है। दोनों स्टार्स को कई बार साथ में घूमते और वेकेशन पर जाते हुए देखा गया है। बॉलीवुड गलियारों की खबरों की माने तो दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा रिश्ता है। हालांकि कभी ये दोनों एक-दूसरे को लेकर खुलकर बात नहीं करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ये एक-दूसरे को जमकर सपोर्ट करते हैं।
विजय देवरकोंडा की फिल्मों की बात करें तो कई ठंडी रिलीज और बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद, विजय देवरकोंडा आखिरकार अपनी पूरी ताकत के साथ वापस आ गए हैं और इस बार तो ऐसा लग रहा है कि उन्होंने धमाल मचा दिया है। उनकी हालिया रिलीज़, किंगडम, आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और शुरुआती चर्चाएँ काफ़ी अच्छी सुनाई दे रही हैं। फैंस और आलोचक, दोनों ही इसे एक ब्लॉकबस्टर, एक मनोरंजक और सबसे बढ़कर, शुद्ध सिनेमा की वापसी बता रहे हैं।
