Rashmika Mandanna के Deepfake केस में दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को किया ट्रैक, सामने आई बड़ी जानकारी

Rashmika Mandanna Deepfake case: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने फेक वीडियो में चार संदिग्धों को ढूंढ निकाला है और असली आरोपी की तलाश जारी है।

Rashmika Mandanna Deepfake case: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) आए इन चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रश्मिका मंदाना ने खुद क्लियर करते हुए बताया था कि वीडियो में वो नहीं है। यह वीडियो एडिट करके कुछ लोगों ने इंटरनेट पर शेयर किया था। इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ने चार संदिग्धों को ढूंढ निकाला है। हालांकि असली सस्पेक्ट की खोज अभी भी जारी है। बाकी जिन 4 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है उनसे पूछताछ की जा रही है।

Rashmika Mandanna

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने रश्मिका मंदाना के डीप फेक प्रोफाइल के मामले में शामिल चार संदिग्धों का पता लगा लिया है। जो क्रिएटर नहीं बल्कि अपलोडर निकले हैं। पुलिस मामले में मुख्य साजिशकर्ता की तलाश कर रही है। इस खबर के सुनने के बाद अब फैन्स भी खुश हैं। फैन्स चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द असली अपराधी की तलाश कर उसे पकड़ ले।

End of Feed