Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Date: साउथ के जानी-मानी स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे है। कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। जिसके बाद कपल की शादी खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया था। अब इन सब के बीच रश्मिका मंदाना का नया वीडियो सामने आया है, एक्ट्रेस की विजय देवरकोंडा संग शादी की खबर पर मुहर लगा दी है। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना की नई वीडियो में क्या खास बात है।
इस दिन होगी शादी
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट है, जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर नया खुलासा किया गया है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक जब उन्होंने रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा के साथ शादी की बधाई भेजी, तो रश्मिका ने बहुत प्यारे तरीके से “Thank you” लिखकर एक स्माइली इमोजी के साथ जवाब दिया। इससे सारी अफवाहें खत्म हो गईं और ये बात पक्की हो गई कि दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाले हैं। पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, शादी बहुत छोटी और निजी होगी। इसमें तेलुगु या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा। सिर्फ परिवार के बहुत करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे। लेकिन शादी के बाद दोनों हैदराबाद और मुंबई में बड़े-बड़े रिसेप्शन प्लान कर रहे हैं, जहां उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों को बुलाया जाएगा। दोनों ने शादी से पहले कुछ दिन का छोटा ब्रेक लिया है। रश्मिका की शेड्यूल काफी बिजी है, इसलिए शादी के तुरंत बाद वो वापस काम पर लौटने वाली हैं।
शादी से लीक नहीं होगी कोई वीडियो-फोटो
पोर्टल Siasat की खबर के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी की कोई फोटो या वीडियो बाहर लीक न हो, इसके लिए बहुत सतर्क हैं।हाल ही में खबर आई थी कि दोनों ने शादी में फोन ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। यानी कोई भी मेहमान मोबाइल फोन साथ नहीं ले जा सकेगा।
