रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा पूरे देश के साथ मनाएंगे शादी की जश्न, मंदिरों में भी करेंगे दान

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 1, 2026, 02:00 PM IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Post: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने शादी के बाद एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। इसकी जानकारी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। तो चलिए जानते हैं...

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Post: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अभी हाल ही में यानी 26 फरवरी को शादी की है। शादी के बाद से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी चर्चा में बने हुए हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की एक के बाद एक तस्वीरें-वीडियो सामने आ रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की नई पोस्ट में क्या खास है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Post

Image Source: Rashmika Mandanna Instagram

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने उठाया बड़ा कदम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की नई पोस्ट है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खास जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि 'इस देश के खूबसूरत लोगों के नाम, आप हमेशा से हमारे सफर और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं। हमारी शादी को आप सबके साथ मनाना हमें सचमुच बहुत खुशी देगा। और भारत हर खुशी को कैसे मनाता है? मिठाई और खाने से। इसलिए 1 मार्च को हम पूरे देश में प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं, ताकि हमारी जिंदगी के इस बड़े पल को हम आप सबके साथ बांट सकें। हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदानम भी कर रहे हैं। सबकी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद की बहुत जरूरत है।' कपल के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

End of Feed