रश्मिका मंदाना ने रचा इतिहास, 28 साल की उम्र में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

रश्मिका मंदाना ने बॉक्स ऑफिस के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है, क्योंकि वह तीन फिल्मों के साथ 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र एक्ट्रेस बन गई हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'छावा' ने भी 500 करोड़ा का आकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं।

रश्मिका मंदाना साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड की भी फिल्मों में जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा रिलीज हुई है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने कम उम्र में ही बड़ी-बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अब एक्ट्रेस के नाम एक और बड़ी उपलब्धि शामिल हो गई है। आइए जानते हैं है कि ये उपलब्धि क्या है।

Rashmika Mandana

Rashmika Mandana

रश्मिका मंदाना साउथ की एक मात्र ऐसी एक्ट्रेस बन गई है, जिनकी तीन फिल्में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ली है। इस बात को सुनकर रश्मिका मंदाना के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा हाल ही में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार की ली है। फिल्म छावा को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। रश्मिका की ये फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही थी। अब एक्ट्रेस साउथ की एक ऐसी एक्ट्रेस बन गई है, जिनकी एक नहीं तीन-तीन फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

End of Feed