अल्लू अर्जुन हाल ही में फिल्म पुष्पा-2 में नजर आए थे। एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। अब लंबे समय से ऐसी अफवाह है कि एक्टर जल्द ही एटली की फिल्म में नजर आने वाली है। अब इस फिल्म में बॉलीवुड की एक हसीना को लेकर पर विचार किया जा रहा है। हाल ही में ये एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर की फिल्म में नजर आई थी। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये एक्ट्रेस।
फिल्ममेकर और एक्टर ने अभी तक अपनी फिल्म का आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। हालांकि, उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है। अब ऐसी अफवाह है कि जान्हवी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। पिछले कुछ हफ्तों से अल्लू अर्जुन की निर्देशक के साथ फिल्म को लेकर मीटिंग की भी खबरे सामने आ रही थी। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म में पांच एक्ट्रेस नजर आने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए कास्टिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्देशक जान्हवी कपूर को एक्शन एंटरटेनर में लीड एक्ट्रेस में से एक पर लेना का विचार कर रहे हैं। एटली ने अल्लू के साथ फिल्म का निर्देशन करने के लिए मोटी फीस मांगी है।
एटली ने की मोटी फीस की मांग
रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन की फिल्म मे पांच एक्ट्रेस नजर आ सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कोरिया और अमेरिका से भी एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है। फिल्म का संगित अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। एटली ने इस प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये की मांग की है। एटली अपनी फिल्म जवान, बेबी जॉन के लिए जाने जाते हैं।
