साउथ मूवीज

सोने की तस्करी में गिरफ्तार हुई रान्या राव की तस्वीर आई सामने, कुछ ही दिनों में छाए आंखों के नीचे काले घेरे

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर करीब 15 किलो सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने उनके पति जतिन हुक्केरी को सुर्खियों में ला दिया है। अब पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

Ranya Rao

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को हाल ही में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 12 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। वहीं पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें तस्करी के रैकेट में फंसाया जा रहा है। रान्या ने अब खुद को निर्दोष बताया है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस के आंखों के नीचे काले घेरे नजर आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस के मामले में एक हाई-प्रोफाइल नया मोड़ आया है। आइए जानते हैं क्या है वो नया मोड़।

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने रान्या से पूछताछ की थी। पहले एक्ट्रेस ने तस्करी की बात को कबूल किया था, लेकिन अब एक्ट्रेस का कहना है कि वो अनजाने में रैकेट में फंस गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर वह सच में इस मामले में फंसी है तो उसे यह बताना होगा कि ऑपरेशन के पीछे कौन था और वह कैसे इसमें शामिल हुई। रान्या राव ने पिछले साल 30 बार दुबई की यात्रा की थी और 15 दिनों में चार बार। हर बार एक्ट्रेस कई किलो सोने के साथ वापस भारत आई थी। एक्ट्रेस रान्या राव, पुलिस महानिदेशक (कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी है। वह अक्सर दुबई की यात्रा के कारण अधिकारियों की नजर में थी।

पति भी आए जांच के दायरे में

रान्या राव से जुड़े सोने की तस्करी के मामले ने अब उनके पति, आर्किटेक्ट जतिन हुक्केरी को जांच के दायरे में ला दिया है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या हुक्केरी की तस्करी में कोई रोल है। क्योंकि वह अपनी पत्नी के साथ दुबई जा चुके है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article