Ranveer Singh Kantara Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म धुरंधर को लोगों का खूब प्यार मिला था। लेकिन साल 2025 में एक ऐसी घटना भी हुई थी जिसने रणवीर सिंह को विवादों में ला दिया। रणवीर सिंह ने एक इवेंट के दौरान एक्टर ने फिल्म कांतारा के उस फेमस दैव्य वाले डांस और स्टाइल की नकल की थी। इसकी वजह से कुछ लोगों ने शिकायत की कि ये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। लोगों की शिकायत पर रणवीर सिंह पर पर FIR दर्ज हो गई। अब इस केस को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
कोर्ट ने नहीं दी रणवीर सिंह को राहत
एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह एक पुराना केस है जिसके चलते एक्टर इन दिनों विवादों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा के दैव्य डांस की नकल की थी, जिसके बाद अब ये मामला कोर्ट में है। रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाई कोर्ट में एक केस दाखिल किया है। वो चाहते हैं कि उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक केस को रद्द कर दिया जाए। रणवीर ने कोर्ट में कहा कि उनकी बातें सिर्फ ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस और फिल्म के किरदार की तारीफ में थीं। उनका कोई गलत इरादा नहीं था। उनके वकील ने कहा कि उनकी तारीफ को गलत तरीके से समझा गया और बेवजह आपराधिक रंग दे दिया गया। सुनवाई में कोर्ट ने उनके वकील से पूछा कि क्या सिर्फ इसलिए कि वो बॉलीवुड स्टार हैं, केस को तुरंत सुनना चाहिए? जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने कहा कि अगर कोई हॉलीवुड एक्टर होता तो भी इतनी जल्दी सुनवाई होती क्या? कोर्ट ने तुरंत सुनवाई की मांग ठुकरा दी और कहा कि केस अपनी बारी पर सुना जाएगा। अब अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।
कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
एक्टर रणवीर सिंह इस केस के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर भी चर्चा में है। रणवीर सिंह की ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह के केस को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
