Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Movie: एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 26 फरवरी को शादी कर ली है। कपल की शादी की फोटोज ने लोगों को दिलों में एक खास जगह बना ली है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रियल लाइफ में एक होने के बाद फैंस को अब दोनों की पहली फिल्म का इंतजार है, जिसमें कपल साथ दिखाई दिए। इन सब के बीच अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की साथ वाली फिल्म रणबाली (Ranabaali) की रिलीज डेट सामने आ गई है।
Image Source: Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Instagram
ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda के प्यार की गवाही दे रही है ये तस्वीरें, 7 जन्मों के लिए एक हुआ कपल
इस दिन रिलीज होगी 'रणबाली'
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह शादी की तस्वीर नहीं बल्कि कपल की अपकमिंग फिल्म है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद पहली बार साथ में फिल्म रणबली में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का ऐलान 26 को किया गया था। अभी हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर भी शेयर किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद दोनों को साथ में बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस फिल्म रणबली की रिलीज डेट जानकर खुशी से झूम उठे हैं।
इस दिन होगी रिसेप्शन पार्टी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद आने वाली पहली फिल्म के साथ-साथ 1 मार्च को होने वाली रिसेप्शन पार्टी को लेकर भी खबरों में हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड और साउथ के कई जाने-माने स्टार्स नजर आने वाले हैं।
