साउथ मूवीज

Shah Rukh Khan के Rana Daggubati ने छुए पैर, फैंस ने कहा-'संस्कार में बहुत बड़े हैं साउथ...'

शाहरुख खान हाल ही एक इवेंट में नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि साउथ स्टार राणा दग्गुबाती ने किंग खान के पैर छूए हैं अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Rana Daggubati

शाहरुख खान हाल ही एक इवेंट में नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि साउथ स्टार राणा दग्गुबाती ने किंग खान के पैर छूए हैं अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इवेंट में साउथ स्टार राणा दग्गुबाती और शाहरुख खान के अलावा करण जौहर, अभिषेक बनर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साउथ स्टार राणा दग्गुबाती शाहरुख खान के पैर छूते नजर आ रहे हैं। वही फैंस इस वीडियो को देखकर साउथ स्टार राणा दग्गुबाती की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि संस्कार बड़े अच्छे है। एक यूजर ने कहा-साउथ वालो में हमेशा तमीज दिखाती है और बॉलीवुड वालो में ड्रामेबाजी। दूसरे ने कहा- संस्कार में बहुत बड़े हैं साउथ इंडियन वाले। तीसरे ने कहा- शाहरुख सच में इज्जत और सम्मान के लायक हैं।

किंग खान का बदला लुक

वही इस वीडियो में शाहरुख खान का लुक कुछ अलग नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो में एक्टर का बाल काफी छोटे नजर आ रहे हैं। जिस कारण फैंस किंग खान की तारीफ भी कर रहे हैं। वही कुछ लोगों का कहना है कि हम शाहरुख खान की नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। चौथे ने कहा- शाहरुख वाकई इसके हकदार भी हैं। किंग खान की एक बात भी वायरल हो रही है।

इस फिल्म में आएंगे नजर

शाहरुख फिल्म जल्द ही फिल्म'द किंग' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। वही राणा दग्गुबाती जल्द ही रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन में नजर आने वाले हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।वेट्टैयन फिल्म 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article