कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या ने एक्टर दर्शन के फैंस को सिखाया सबक, कहा- 'महिलाओं के साथ बदतमीजी...'

Ramya File Complaint Against Darshan Fans: कन्नड़ सिनेमा की एक्ट्रेस राम्या ने बताया था कि एक्टर दर्शन के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बलात्कार और जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इस मामले पर अब एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि वो इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Ramya File Complaint Against Darshan Fans: कन्नड़ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और पूर्व सांसद राम्या इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में राम्या ने सोशल मीडिया ट्रोल्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, राम्या को कन्नड़ एक्टर दर्शन के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बलात्कार और जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इसपर अब एक्ट्रेस ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले पर कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है और ट्रोल्स को कड़ा संदेश दिया है। वहीं राम्या ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी भी तोड़ी है।

ramya darshan

Pic credit- Ramya Instagram/Pinterest

राम्या ने कही ये बात

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए राम्या ने ये साफ कर दिया है कि वो इन धमकियां से डरने नहीं वाली हैं बल्कि वो इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। रम्या ने कहा, 'बेंगलुरु कमिश्नर आज मिलने का समय दे रहे हैं, तो मैं उनसे मिलने जा रही हूं। मैंने अपने वकीलों से बात की है, और हम शिकायत के लिए सारे मैसेज जोड़ रहे हैं। ये बहुत दुखद और शर्म की बात है कि महिलाओं के साथ बदतमीजी अब आम हो गई है, और लोग आसानी से बच निकलते हैं। रम्या ने आगे कहा 'जब औरतें कुछ बोलती हैं, तो लोग सबसे पहले उनके चरित्र पर कीचड़ उछालते हैं।'

End of Feed