साउथ मूवीज

Ramayana Part 1 की "सीता" साई पल्लवी ने फिल्म के लिए लिखी दिल की बात, लोगों के भरोसे को न तोड़ने का किया वादा

Sai Pallavi on Ramayana Part 1: रामायण पार्ट 1 में साई पल्लवी सीता माता का किरदार करती नजर आने वाली है। कल रिलीज हुए इन्ट्रो वीडियो में मेकर्स ने साई का सीता के नाम से स्वागत किया। वहीं वीडियो रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें अपने दिल की बात लिखी

Image

Sai Pallavi on Ramayana Part 1

Sai Pallavi on Ramayana Part 1: कल वीरवार का दिन रामायण पार्ट 1 के नाम रहा। जैसे ही फिल्म का पहला वीडियो रिलीज हुआ यह हर जगह छा गया। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में हर जगह इसने अपनी जगह बना ली। कल का दिन रामायण की स्टारकास्ट के लिए भी खास ही था। सभी स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात लिखी। जिसकी पोस्ट का सबको इंतजार था वो थी एक्ट्रेस साई पल्लवी, जिन्होंने कल रात को पोस्ट शेयर की। साई ने रामायण पार्ट 1 की यह वीडियो शेयर करते हुए क्या लिखा आइए बताते हैं।

साई पल्लवी( Sai Pallavi) ने फिल्म की वीडियो शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी। उन्होंने सबसे पहले सीता माता का धन्यवाद किया। अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा-"माँ सीता के आशीर्वाद से, मुझे उनकी यात्रा का अनुभव करने का मौका मिला, साथ ही इस महाकाव्य को फिर से बनाने के लिए ईश्वर द्वारा चुने गए दूतों का भी। इस तरह के कलाकारों और क्रू के साथ, मैं प्रार्थना करती हूँ कि आप सभी उस अद्भुत अनुभव का अनुभव करें जिसे प्राप्त करने के लिए हम काम कर रहे हैं। यहाँ देखें वीडियो"।

फैंस ने क्या कहा

उनकी इस पोस्ट पर फैंस थोड़े निराश नजर आ रहे हैं। नितेश तिवारी के चयन पर सवाल करते हुए लोगों ने कहा है कि उन्हें इस किरदार के लिए क्यों चुना। वहीं साई के फैंस उनके साथ खड़े हैं और कह रहे हैं वह सीता माता के किरदार के साथ न्याय करेगी वह कमाल की एक्ट्रेस है। बात करें फिल्म रिलीज की तो इसके लिए आपको इंतजार करना होगा यह अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article