साउथ मूवीज

RC16 New look: अगली फिल्म के लिए Ramcharan ने बदल डाला अपना हुलिया, न्यू लुक देख उत्साहित हुए फैंस

RC 16 Ramcharan New look: उन्होंने कुछ दिन पहले बताया था कि वह अगले प्रोजेक्ट के लिए अपने आप को पूरी तरह बदलने वाले हैं, हालांकि तब उन्होंने कोई तस्वीर साझा नहीं की थी। अब रामचरण का नया लुक सामने आया है। रामचरण ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मशहूर ट्रेनर शिवोहम से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Image

RC 16 Ramcharan New look

RC 16 Ramcharan New look: साउथ अभिनेता रामचरण( Ramcharan) इन दिनों बुची बाबू की फिल्म RC16 के लिए जोर शोर से तैयार कर रहे हैं। गेम चेंजर( Game Changer) के बाद रामचरण इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है जिसके लिए अब रामचरण ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले बताया था कि वह अगले प्रोजेक्ट के लिए अपने आप को पूरी तरह बदलने वाले हैं, हालांकि तब उन्होंने कोई तस्वीर साझा नहीं की थी। अब रामचरण का नया लुक सामने आया है।

हाल ही में रामचरण ( Ramcharan) ने वी.वी विनायक को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए तस्वीर दिखाई है जिसमें उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। रामचरण तस्वीर में बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं, उन्होंने अपनी ढाढ़ी को बढ़ा लिया है जो बहुत गहरी लग रही है। वही रामचरण का वजन भी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। जैसे कि पहले भी बताया कि एक्टर की अगली फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा जिसके लिए उन्हें बदलना जरूरी थी। रामचरण को थोड़ा स्पोर्टी लुक में दिखना पड़ेगा, जिसके लिए वह खूब मेहनत कर रहे हैं।

ट्रेनिंग ले रहे हैं रामचरण

रामचरण ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मशहूर ट्रेनर शिवोहम से ट्रेनिंग ले रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले रामचरण ने शिवोहम का धन्यवाद किया था और उनकी तारीफ भी की थी। इसी के साथ शिवोहम ने भी रामचरण संग काम करने की अपनी खुशी जाहिर की थी। फिल्म की बात करें तो बुची बाबू की फिल्म उत्तरंधरा गांव पर आधारित है। RC 16 का निर्माण वेंकट सतीश किलारू द्वारा सिनेमा के लिए किया जा रहा है । राम चरण के साथ इस फिल्म में जान्हवी कपूर नजर आने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article