Ram Charan और Janhvi Kapoor के किसिंग सीन पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

Peddi Movie: फिल्म पेड्डी में राम चरण और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के किसिंग सीन पर खूब बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में चर्चा कर रहे हैं।

Peddi Movie: साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म पेड्डी आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म को लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे हैं। आज सुबह से ही राम चरण की फिल्म एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं। जहां कई लोगों को फिल्म पसंद आई है तो वहीं कई लोग जाह्नवी कपूर के रोल पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही राम चरण और जाह्नवी कपूर के किसिंग सीन पर भी खूब चर्चा हो रही है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Peddi Box Office Collection Prediction Day 1: डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी राम चरण की फिल्म, इतने होगा कलेक्शन)

ram charan janhvi kapoor

पेड्डी के इस सीन पर मचा बवाल (pic credit-peddi movie)

पेड्डी के इन पर मचा हल्ला (pic credit-instagram)

पेड्डी को लेकर हो रही है चर्चा (pic credit-twitter)

सोशल मीडिया पर मचा हल्ला

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राम चरण की फिल्म पेड्डी को एक फैमिली एंटरटेनर और प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा के रूप में प्रमोट किया गया था, लेकिन फिल्म में महिला किरदार को जिस तरह दिखाया गया है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एक सीन में राम चरण का किरदार जाह्नवी कपूर के किरदार को उसकी मर्जी के बिना किस करता है, जिसके बाद वह रोने लगती है। वहीं एक दूसरे सीन में कुछ गुंडे एक्ट्रेस के कपड़े उतारने की कोशिश करते हुए दिखाए गए हैं। इन सीन्स के अलावा, दर्शकों ने फिल्म में जाह्नवी के शरीर के बार-बार दिखाए गए क्लोज-अप शॉट्स और उनके कमजोर तरीके से लिखे गए किरदार पर भी नाराजगी जताई है। यूजर ने सवाल उठाया कि यह युवाओं को कैसे प्रेरित करेगा। उसने यह भी कहा कि कुछ लोग इसे भगवान हनुमान के प्रति अनादर के रूप में देख सकते हैं। एक दूसरे यूजर ने फिल्म में दोनों के रोमांटिक रिश्ते को बेहद खराब और पुराने सोच वाला बताया है।

End of Feed