Ram Charan ने पत्नी Upasana के साथ मनाई मकर संक्रांति, मेहमानों के लिए डोसा बनाते दिखे कपल

Ram Charan Celebrate Makar Sankranti :​ कल पूरे कोनिडेला परिवार को एक साथ देखा गया। जहां सबने मिलकर राम चरण, वरुण तेज ( Varun Tej) और साई धर्म तेज अपने भाई पांजा वैष्णव तेज का जन्मदिन मना रहे थे, जहां उन्हें हंसी-मजाक करते हुए देखा गया। इसी के साथ उन्होंने मकर संक्रांति का त्योहार भी मनाया

Ram Charan Celebrate Makar Sankranti : साउथ सुपरस्टार रामचरण( Ram Charan) आज अपने परिवार के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मना रहे हैं। उनका पूरा परिवार एक साथ डोसा बनाते हुए देखा गया। जहां राम अपनी पत्नी उपासना ( Upasana) के साथ उत्सव मना रहे हैं। इसकी तस्वीरें उपासना ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Ram Charan Celebrate Makar Sankranti

कल पूरे कोनिडेला परिवार को एक साथ देखा गया। राम चरण, वरुण तेज (Varun Tej) और साई धर्म तेज अपने भाई पांजा वैष्णव तेज का जन्मदिन मना रहे थे, जहां उन्हें हंसी-मजाक करते हुए देखा गया। इसके अलावा, संक्रांति उत्सव में राम चरण की मां सुरेखा ने वहां मौजूद सभी लोगों के लिए खाना बनाया और साथ ही उनकी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला के साथ भी समय बिताया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां पूरा परिवार एक साथ दिखाई दे रहा है। बता दें कि रामचरण का परिवार हर भारतीय त्योहार को धूमधाम के साथ मनाते हैं। पूरे रीति-रिवाज के साथ कोनिडेला परिवार मकर संक्रांति मनाते हुए दिखाई दिया।

End of Feed