Ram Charan और Jr NTR की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' फिर होगी रिलीज, दोबारा देख सकेंगे दर्शक

RRR returns to Theatres: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार मेकर्स ने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को एक बार फिर भारत के सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। जानिए फिल्म किस दिन रिलीज की जाएगी।

RRR returns to Theatres: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर एसएस राजामौली ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' (RRR) का निर्देशन किया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। यही वजह है कि बड़ी हिट रही। केवल भारत में ही नहीं बल्कि फिल्म को दुनिया भर में भी खूब प्यार और सम्मान मिला। यही नहीं फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का खिताब भी मिला था। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' को निर्माताओं ने एक बार फिर रिलीज करने की प्लानिंग की है।

RRR

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' सिनेमाघरों में वापसी कर रही है। मेकर्स फिल्म 'आरआरआर' को 10 मई के दिन पूरे भारत के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करेंगे। हालांकि फिल्म के शो की टाइमिंग को लेकर मेकर्स ने अभी तक डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। यह उन लोगों के लिए बड़ा मौका है, जो फिल्म को बड़े परदे पर देखने का लुत्फ नहीं उठा पाए थे।

End of Feed