रजनीकांत की Coolie पर संदीप किशन ने चला 1000 करोड़ का अंधा दांव, बोले 'थलाइवा बॉक्स ऑफिस हिला...'

Sundeep Kishan on Rajinikanth's Coolie: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) जल्द ही कुली (Coolie) नाम की धमाकेदार मूवी से दर्शकों के बीच तहलका मचाएंगे। इस फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है और इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो ये दर्शकों को काफी पसंद आएगी। साउथ निर्माता-एक्टर संदीप किशन ने ताजा इंटरव्यू में कहा है कि कुली 1000 करोड़ का कारोबार आराम से कर लेगी।

Sundeep Kishan on Rajinikanth's Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों जेलर 2 (Jailer 2) पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग लगातार चल रही है। जेलर 2 पर काम करने से पहले रजनीकांत ने लोकेश कनगराज की कुली (Coolie) शूट की थी, जिसका इंतजार दर्शकों के बीच में बेसब्री से हो रहा है। रजनीकांत और लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) का कॉम्बो बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए काफी है, जिस कारण फैंस कुली की पहली झलक के लिए बेताब हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कुली का पहला टीजर लोकेश कनगराज (14 मार्च) के बर्थडे पर दर्शकों के सामने होगा।

Coolie Review by

मीडिया में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, लोकेश कनगराज लम्बे समय से फिल्म कुली के टीजर पर काम कर रहे हैं। कुली की पूरी टीम इसे जल्द ही तैयार कर देगी और लोकेश कनगराज के बर्थडे पर इसे दर्शकों के सामने रिलीज किया जाएगा। कुली के टीजर में रजनीकांत मासी अवतार में दिखेंगे। लोकेश कनगराज ने कुली के टीजर में उन सभी बातों का ख्याल रखा है, जो रजनीकांत के फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर देंगी।

End of Feed