साउथ मूवीज

Coolie को सेंसर बोर्ड ने दिया 'A' सर्टिफिकेट, फैमिली ऑडियंस ने की U/A वर्जन की डिमांड

Coolie gets A certificate: अभिनेता रजनीकांत की नई फिल्म कुली को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला है, जिस कारण उनके फैंस में थोड़ा गुस्सा देखने को मिल रहा है। रजनीकांत के फैंस लगातार मेकर्स से गुहार लगा रहे हैं कि वो कुली का नया कट तैयार करें, जिसे U/A सर्टिफिकेट मिल सके।

Image

Coolie Movie

Coolie gets A certificate: साउथ सिनेमा में थलाइवा के नाम से मशहूर एक्टर रजनीकांत की नई फिल्म कुली जल्द ही दर्शकों के सामने होगी, जिसका प्रमोशन इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। फिल्म कुली को लेकर सामने आई ताजा खबर की मानें तो सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दिया है, जिस कारण रजनीकांत की इस मूवी को एक खास उम्र तक के ही लोग देख पाएंगे। रजनीकांत के फैंस इस खबर के बार थोड़े नाराज हैं और वो मेकर्स से ये डिमांड कर रहे हैं कि वो मूवी का नया कट तैयार करें ताकि उसे U/A सर्टिफिकेट मिल सके और पूरी फैमिली कुली को एक साथ एन्जॉय कर सके।

रजनीकांत के फैंस ने की दो वर्जन रिलीज करने की डिमांड

कुली को ए सर्टिफिकेट मिलने की खबर सामने आने के बाद रजनीकांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और ये डिमांड कर रहे हैं कि मेकर्स कुली के दो वर्जन रिलीज करें। एक वर्जन ए सर्टिफिकेट के साथ और दूसरा वर्जन यू/ए सर्टिफिकेट के साथ। रजनीकांत के फैंस की डिमांड है कि वो कुली को अपने फैंस के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं, जिस कारण मेकर्स को उनकी बात सुननी चाहिए।

रजनीकांत के एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "डियर लोकेश सर, हम लोग थलाइवा के फैंस हैं, जो आपसे ये गुजारिश करना चाहते हैं कि आप कुली के दो वर्जन रिलीज करें। एक वर्जन ए सर्टिफिकेट के साथ और दूसरा यूए सर्टिफिकेट के साथ। क्योंकि थलाइवा के फैंस कुली को ए सर्टिफिकेट की वजह से मिस नहीं करना चाहते हैं।"

वॉर 2 के साथ है कुली की टक्कर

14 अगस्त के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दो बड़ी मूवीज रिलीज हो रही हैं। जहां एक तरफ रजनीकांत की कुली है तो वहीं दूसरी तरफ ऋतिक-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 है। ये दोनों ही बिग बजट एक्शन एंटरटेनर्स हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। फैंस का मानना है कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस धमाकेदार होने वाला है। इस बार सिनेमाजगत पर जमकर पैसा बरसेगा और मेकर्स की चांदी हो जाएगी। वैसे आप कुली और वॉर 2 में से किस फिल्म को पहले देखेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article