एटली संग Salman Khan की एक्शन थ्रिलर में Kamal Haasan को रिप्लेस करेंगा ये सुपरस्टार !! जानिए नाम

Rajinikanth To Replace Kamal Haasan in Atlee's Next: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक साउथ निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) सलमान खान के साथ एक एक्शन मूवी बना रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन को रिप्लेस कर दिया है।

Rajinikanth To Replace Kamal Haasan in Atlee's Next: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) ने एक धांसू एक्शन मूवी के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ हाथ मिलाया है। फैन्स इस डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैन्स भी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर खबर थी कि इसमें साउथ सुपरस्टार कमल हासन को कास्ट किया जाएगा। अब ताजा जानकारी मिल रही है कि मेकर्स उन्हें फिल्म में रिप्लेस करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Salman Khan-Kamal Haasan-Atlee Kumar

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माताओं ने कमल हासन की जगह अब साउथ इंडस्ट्री के ही सुपरस्टार रजनीकांत को कास्ट करने का प्लान बनाया है। इस फिल्म में रजनीकांत को लेने की बातचीत जारी है। फिल्म में कमल हासन की जगह अब सलमान खान के साथ रजनीकांत नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक रजनीकांत की कास्टिंग पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

End of Feed