साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जेलर-2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी जोरों से चल रही हैं। अब सोशल मीडिया पर रजनीकांत का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि रजनीकांत इंडिगो की फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में सफर कर रहे हैं। जैस ही फैंस ने एक्टर को इकॉनमी क्लास में जोरों से खुशी के कारण चिल्लाने लगे।
रजनीकांत के एक फैन ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दिखाया गया है कि जब लोगों ने रजनीकांत को फ्लाइट में चढ़ते देखा तो उनकी खुशी कैसी थी। एक्स पर वीडियो पोस्ट करने वाले फैन ने लिखा, "यह सही है। मुझे थलाइवर के दर्शन करने मिले। दिल की धड़कन तेज हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लोगों को पता चला कि रजनीकांत फ्लाइट में हैं वो जोर से एक्टर का नाम चिल्लाने लगे। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस कमेंट की कर रहे बारिश
वीडियो देखने के बाद फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- “उनके चेहरे पर भी असली खुशी है, क्या आदमी है।” दूसरे ने लिखा, “यह युगों के लिए एक वीडियो है।” कुछ प्रशंसकों ने बताया कि वह इकॉनमी क्लास में यात्रा कर रहे थे, जबकि अन्य ने ‘उस मुस्कान’ की ओर इशारा किया। यह पहली बार नहीं है जब रजनीकांत ने इकोनॉमी क्लास में सफर किया है। पिछले साल मार्च में उन्हें आंध्र प्रदेश के कडप्पा से एक फ्लाइट में देखा गया था। उन्होंने अपना चेहरा छिपाने की भी कोशिश नहीं की थी।
इस फिल्म में नजर आएंगे रजनीकांत
रजनीकांत को आखिरी बार 2024 की फिल्म वेट्टैयान में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक क्रूर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। वह जल्द ही लोकेश कनगराज की कुली और नेल्सन दिलीपकुमार की जेलर 2 में नजर आने वाले हैं।
