साउथ मूवीज

'कुली' में रजनीकांत ने नहीं बॉडी डबल ने किए एक्शन सीन्स, इस वजह से लिया गया ये फैसला

  • Authored by: अभय
  • Updated May 13, 2025, 03:52 PM IST

Rajinikanth Coolie Big Update: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म कुली (Coolie) को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट में फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म में रजनीकांत से ज्यादा उनके बॉडी डबल ने काम किया है।

Image

Rajinikanth Coolie Big Update

Rajinikanth Coolie Big Update: साउथ के जाने-माने स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली (Coolie) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। कभी फिल्म से जुड़ा कोई पोस्टर वायरल हो जाता है, तो कभी फिल्म का कोई वीडियो वायरल हो जाता है। इसी बीच फिल्म कुली को लेकर एक नई मीडिया रिपोर्ट सामने आई है जिसमें फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कुली को लेकर सामने आई इस मीडिया रिपोर्ट में क्या बड़ा खुलासा किया गया है।

रजनीकांत ने किया बॉडी डबल का इस्तेमाल

रजनीकांत की फिल्म कुली एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को लेकर अभी हाल ही में सामने 123Telugu की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 74 साल के रजनीकांत ने फिल्म कुली के ज्यादातर एक्शन सीक्वेंस के लिए बॉडी डबल यूज किया है। ये फैसला उनकी हेल्थ और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिए गया है। लेकिन आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब रजनीकांत ने किसी फिल्म में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया हो। इस से पहले एक्टर फिल्म रोबोट में भी बॉडी डबल का इस्तेमाल कर चुके हैं। ये खबर काफी चर्चा में बनी हुई है।

कब रिलीज होगी 'कुली'

रजनीकांत की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म कुली इसी साल यानी 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni), श्रुति हासन (Shruti Haasan), उपेंद्र राव (Upendra Rao), और सौबिन शाहिर (Soubin Shahir) जैसे सितारे भी अहम रोल में है। फिल्म कुली में रजनीकांत द्वारा बॉडी डबल इस्तेमाल करने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article