साउथ मूवीज

रजनीकांत स्टारर 'जेलर' एक्टर ने नशे की हालत में किया एयरपोर्ट पर हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

साउथ एक्टर विनायकन टीके को रजनीकांत की फिल्म जेलर के कारण काफी फेम मिला है। फैंस ने उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया है। हाल ही में एक्टर को हैदराबाद एयरपोर्ट पर कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार करने और एयरपोर्ट पर हंगामा करने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

Image

Jailer actor Vinayakan

साउथ एक्टर विनायकन टीके को रजनीकांत की फिल्म जेलर के कारण काफी फेम मिला है। फैंस ने उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया है। हाल ही में एक्टर को हैदराबाद एयरपोर्ट पर कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार करने और एयरपोर्ट पर हंगामा करने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। बता दें एक्टर नशे की हालात में कोच्चि से गोवा जा रहे थे। उसी दौरान उनकी एयरपोर्ट अधिकारियों से कहासुनी हो गई।

पुलिस हिरासत में गए एक्टर

एयरपोर्ट जैसी पब्लिक प्लेस पर एक्टर का हंगामा देखकर लोगों को काफी झटका लगा है। बता दें नशे की हालत में एक्टर ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया है। जिसके बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उन्हें पुलिस के हवाले सौंप दिया है। रिपोर्ट के अनुसार स्थिति को सही करने के लिए सीआईएसएफ को मामले में आना पड़ा। एक्टर ने वहां के अधिकारियों के साथ हाथापाई भी की। जिसके तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की था। जानकारी के अनुसार विनायकन को दुर्व्यवहार करने के बाद जमानत पर रिहा किया गया है। एक्टर ने मीडिया को बताया कि सीआईएसएफ अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उन्होंने ऐसा व्यवहार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सबूत के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा सकती है।

फिल्म में निभाई थी स्मगलर की भूमिका

विनायकन अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। बता दें ये पहले मामला नहीं है। 2023 में उन्हें एर्नाकुलम पुलिस स्टेशन में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्ता भी किया जा चुका है। रजनीकांत की फिल्म से फेमस हुए एक्टर विनायकन टीके एक अच्छे एक्टर के साथ-साथ सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी है। बता दे उन्होंने जेलर में विलेन का रोल निभाया था, जिसमें वह स्मगलर की भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने 1995 से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article