साउथ मूवीज

रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

kp choudhary commits suicide: रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' के निर्माता केपी चौधरी ने आत्महत्या कर ली है। एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में केपी चौधरी ने अपने सुसाइड करने का कारण बताया है। इस खबर को सुनकर साउथ जगत में सन्नाटा छाया हुआ है।

Image

KP Choudhary commits suicide

kp choudhary commits suicide: रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' के निर्माता केपी चौधरी ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली है। इस खबर को सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में केपी चौधरी ने अपने सुसाइड करने का कारण बताया है। इस खबर को सुनकर साउथ जगत में सन्नाटा छाया हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि केपी चौधरी नहीं चाहते थे, कि उनके इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया जाए। सुसाइड नोट के अनुसार केपी चौधरी कई दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को उत्तरी गोवा में एक किराए के घर में उनका शव मिला। निर्माता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनका शव तमिलनाडु में उनकी मां को सौंप दिया जाए। पुलिस ने उनके शव को बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया है। उनके परिवार के गोवा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले में छानबीन पर पता चला था कि उनके पास सिर्फ टॉलीवुड ही नहीं बल्कि कॉलीवुड में भी क्लाइंट्स थे। केपी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

कितनी हुई थी फिल्म की कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, केपी चौधरी ने गोवा में ओएचएम पब भी खोला था, ऐसा कहा जाता था कि केपी फेमस सेलेब्स को ड्रग्स मुहैया कराते थे। केपी चौधरी साल 2016 में रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म कबाली को प्रोड्यूस किए थे। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाईड 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article