Lal Salaam की रिलीज से पहले ही Rajinikanth की बेटी ने बता डाला प्लॉट, रिवील हो गई मूवी की कहानी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 6, 2024, 02:52 PM IST

Rajinikanth's Lal Salaam Plot Revealed: इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म लाल सलाम को लेकर भी काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने डायरेक्ट किया है। अब फिल्म के प्लॉप को लेकर एक बड़ा खुलासा हो गया है।

Rajinikanth's Lal Salaam Plot Revealed: इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) को लेकर भी काफी चर्चा बनी हुई है। रजनीकांत आखिरी बार फिल्म जेलर (Jailer) में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद अब उनकी फिल्म लाल सलान भी एक बड़ी हिट साबित होने वाली है। फिल्म लाल सलाम का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और उनके दामाद धनुष ने डायरेक्ट किया है। अब फिल्म के प्लॉप को लेकर एक बड़ा खुलासा हो गया है।

Rajinikanth's Lal Salaam Plot Revealed

Rajinikanth's Lal Salaam Plot Revealed

बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या ने बातों ही बातों में फिल्म का एक बड़ा प्लॉप रिवील कर दिया है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर इसी फिल्म को लेकर बात हो रही है। आइए ऐश्वर्या के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सलाम के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोमवार को खुलासा किया, 'मैं ऐसी व्यक्ति हूं जो दृढ़ता से मानती है कि आप केवल उसी को लेकर उम्मीद करते हैं जहां आपने कड़ी मेहनत की हो। लाल सलाम का सार यही है। एक खेल एक समस्या बन जाता है।'

इसके बाद उन्होंने जवाब दिया कि क्या फिल्म राजनीति से संबंधित है। 'यह थोड़ी बहुत राजनीति की बात करती है। यह ऐसी राजनीति की बात करता है जो लोगों पर केंद्रित है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हर नागरिक को इसकी राजनीति में भूमिका निभानी है। राजनीति के बिना, लोकतंत्र काम नहीं करेगा।'

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed