साउथ मूवीज

रजनीकांत को फीस भरते-भरते खाली हो गई Coolie मेकर्स की जेब, नागार्जुन अक्किनेनी ने भी वसूली मोटी रकम

  • Authored by: अभय
  • Updated May 7, 2025, 03:45 PM IST

Rajinikanth Coolie Fees: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म कूली (Coolie) को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत ने इस फिल्म के लिए जो फीस ली उसने एक नया रिकॉड बना दिया है। रजनीकांत के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni) की फीस भी आपको हैरान करने वाली है।

Image

Rajinikanth Coolie Fees

Rajinikanth Coolie Fees: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म कूली (Coolie) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कूली का फैंस काफी समय से बड़े पर्दे पर इंतजार कर रहे हैं। रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर सामने आ रहे अपेडट्स फैंस का दिल खुश कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म कूली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म कूली के लिए रजनीकांत ने कितनी फीस ली है। रजनीकांत की फीस ने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं रजनीकांत ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली है।

रजनीकांत ने 'कूली' के लिए ली इतनी फीस

रजनीकांत की फिल्म कूली की चर्चा जोरों पर है। डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की इस धमाकेदार एक्शन थ्रिलर में रजनीकांत ने अपनी फीस से सबको चौंका दिया है। न्यूज18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत ने इस फिल्म के लिए 260 करोड़ रुपये से ज्यादा चार्ज किए हैं, जो साउथ सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है। वहीं, फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni) ने भी 24 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है। इस खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा हैं। लेकिन आपको बता दें अभी तक मेकर्स ने इसको लेकर अधिकारिक खबर नहीं दी है।

कब रिलीज होगी 'कूली'

फिल्म कूली के लिए ली गई रजनीकांत की फीस को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही हैं। रजनीकांत इस फिल्म में एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन (Shruti Haasan), सत्यराज (Sathyaraj), और उपेंद्र राव (Upendra Rao) जैसे स्टार्स भी अहम रोल में है। रजनीकांत की ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म कूली को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article