Exclusive: कोलकाता रेप-मर्डर मामले में टूटा Raima Sen के सब्र का बांध, कहा- 'समाज में महिलाओं की सुरक्षा की पोल...'

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना ने सभी को बड़ा झटका दिया है। बता दें कोलकाता में 8-9 अगस्त 2024 की रात को एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसपर साउथ एक्ट्रेस राइमा सेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और गुस्सा जाहिर किया है।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना ने सभी को बड़ा झटका दिया है। बता दें कोलकाता में 8-9 अगस्त 2024 की रात को एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसका खुलासा तब हुआ जब राधा गोबिंदकर मेडिकल कॉलेज से ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली। इस घटना की सभी ने कड़ी निंदा की थी। हाल ही में जूम के साथ बातचीत में बंगाली और साउथ एक्ट्रेस राइमा सेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और गुस्सा जाहिर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Raima Sen

Raima Sen

राइमा सेन ने कहा कि मैं अपने देश की खासकर गवर्नमेंट संस्थानों की सुरक्षा के पूरी तरह से खराब होने से हैरान हूं। इतने बड़े अपराध से मैं भयभीत हूं, जिस कारण एक महिला की जान चले गई। उस महिला की जान गई जो दूसरों की जान बचाने में दिन-रात लगी हुई थी। इस मामले की जांच का परिणाम बहुत ही ज्यादा शर्मनाक है। इस परिणाम ने एक बार फिर हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है।

End of Feed