साउथ मूवीज

Pushpa 2: 15 अगस्त पर रिलीज होगी Allu Arjun-Rashmika Mandanna की मूवी, मेकर्स ने लगाई पक्की मुहर

Pushpa 2 on 15th Aug: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की रिलीज डेट को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, जिस कारण दर्शकों के बीच में कन्फ्यूजन पैदा हो रहा था। फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने आखिरकार रिलीज डेट पर सफाई दे दी है और बताया है कि वो अपनी मूवी को 15 अगस्त के मौके पर ही रिलीज करेंगे।

Image

Pushpa 2 The Rule In 200 Days: Makers CONFIRM Allu Arjun, Rashmika Mandanna Film's Release Date, Start Countdown

Pushpa 2 on 15th Aug: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का इंतजार पूरा देश कर रहा है। फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट को लेकर लोगों में कई तरह की खबरें चल रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि ये मूवी एडिटिंग की वजह से लेट हो सकती है लेकिन पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चल रही सभी खबरों पर रोक लगा दी है और साफ कर दिया है कि पुष्पा भाऊ 15 अगस्त के मौके पर ही सिनेमाघरों में कदम रखेंगे। फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि पुष्पा 2 200 दिन बाद दर्शकों के सामने होगी।

फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने रिलीज डेट पर पक्की मुहर लगाकर साफ कर दिया है कि वो रोहित शेट्टी की सिंघम 3 से टक्कर लेने के लिए तैयार हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सिंघम 3 भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही रिलीज होगी। पुष्पा 2 की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद सिंघम 3 के मेकर्स के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म सिंघम 3 के मेकर्स अपनी मूवी की रिलीज डेट में बदलाव करेंगे या नहीं?

ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें पुष्पा 2 और सिंघम 3 की टक्कर से दोनों ही फिल्मों को नुकसान होगा। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, अगर ये फिल्में सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होती हैं तो इन दोनों की ही काई पर असर पड़ेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article