Pushpa 2 से Rashmika Mandanna का लुक हुआ रिलीज, श्रीवली की खूबसूरती ने धड़काए लोगों के दिल

Rashmika Mandanna Look Frome Pushpa 2: साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से के किरदार का लुक शेयर किया है। यह लुक और किसी का नहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का है।

Rashmika Mandanna Look Frome Pushpa 2: साउथ इंडस्ट्री इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही रिलीज होने की दुआ मांग रहे हैं। फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई बड़ी अपडेट्स आती रहती हैं, जिसे दर्शकों के बीच मानो हंगामा मच जाता है। इसी के साथ हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म से रश्मिका मंदाना का लुक जारी कर दिया है, जो देखने में जबरदस्त है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए एक्ट्रेस का धांसू लुक।

Rashmika Mandanna Look Frome Pushpa 2

पुष्पा 2 से साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का लुक रिलीज हुआ, जिसमें वह श्रीवली के किरदार में काफी अच्छी लग रही हैं। सिर्फ यही नहीं पोस्टर में देखा जा सकता है श्रीवली ने आँखों में काजल और माथे पर सिंदूर लगाया हुआ है। फिल्म के पहले पार्ट के आखरी में पुष्पा श्रीवली से शादी करता है, कहानी अब उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में दिखाई जाएगी।

फिल्म से एक्ट्रेस का ये लुक देख काफी ज्यादा खुश है, एक यूजर ने लिखा की वाह क्या लुक है। इसी के साथ आज रश्मिका का जन्मदिन है, ऐसे में मेकर्स को सही मौका लगा एक्ट्रेस का लुक रिलीज करने का। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी और पहला तिजर 8 अप्रैल को होने वाला है। फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) , फाहाद फासिल और जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

End Article
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशब...

End of Feed