साउथ मूवीज

Pushpa 2 में आइटम सॉन्ग करने के लिए Tripti Dimri ने दिया ऑडिशन? क्या रिजेक्ट हो गईं नेशनल क्रश- Exclusive

Did Tripti Dimri got Rejected for Pushpa 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इस बीच अब जूम को मिली एक एक्सक्लूसिव जानकारी में दावा किया जा रहा है कि तृप्ति ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में आइटम डांस करने के लिए ऑडिशन दिया था।

Image

Triptii Dimri Rejected For Item Song In Pushpa 2? | Exclusive

Did Tripti Dimri got Rejected for Pushpa 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से काफी लोकप्रियता मिली है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही तृप्ति को बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट भी ऑफर हुई हैं। अपनी खूबसूरती के चलते तृप्ति को सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश का भी खिताब मिल चुका है। हाल ही में तृप्ति डिमरी विकी विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में तृप्ति राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी, जिसके लिए यह साफ अभी तक काफी बेहतरीन रहा है। यह भी पढ़ें- Raju Srivastav की दूसरी पुण्यतिथि पर पत्नी का छलका दर्द, रोते हुए कहा- दो साल होने के बाद भी मेरी जिंदगी गड़बड़ चल..

इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही इसको लेकर काफी बज बन गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका सुहागरात के प्राइवेट वीडियो का कैसेट खो गया है। इसके साथ ही अब तृप्ति को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जो इस साल की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 से भी जुड़ी हुई है।

पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग करने वाली थीं तृप्ति डिमरी

जूम को मिली एक एक्सक्लूसिव जानकारी के हिसाब से तृप्ति डिमरी ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि मेकर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है। अल्लु अर्जुन की मूवी पुष्पा 2: द रूल में रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। तृप्ति सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तृप्ति एक आइटम सॉन्ग करना चाहती थीं। पर सॉर्स से मिली जानकारी के हिसाब से तृप्ति को इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया है। जिसकी वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी को लेकर अभी भी काफी बज बना हुआ है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article