Allu Arjun's Son Allu Ayaan in Pushpa 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन के बेटे अल्लू अयान का डेब्यू होगा। इस फिल्म में अल्लू अयान के किरदार को लिखा जा रहा है। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने अल्लू अयान के लिए कुछ बड़ा सोचा है, जो लोगों को काफी पसंद आने वाला है। हालांकि ज्यादा डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। मेकर्स ने भी इस जानकारी को अभी गुप्त ही रखा है। वैसे फैन्स भी बाप-बेटे की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें 'पुष्पा 2' का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना को लीड रोल में देखा जाएगा। हैरानी की बात यह है लगातार डिले होने की वजह से फिल्म का बजट भी बढ़ गया है। अब इसका बजट 700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। 'पुष्पा 2' की सफलता के बाद अब 'पुष्पा 3' के आने की भी उम्मीद है।
