Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट का किया रुख, महिला की मौत से जुड़ा है मामला

Pushpa 2: 04 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का प्रीमियर शो रखा गया था। इस प्रीमियर शो के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। अब अल्लू अर्जुन ने उस घटना के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर से राहत पाने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है।

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है। बता दें पुष्पा 2: द रूल को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा टाइम हो गया है, लेकिन इसकी कमाई बढ़ते ही जा रही है। अब अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख किया है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

pushpa 2

pushpa 2

बता दें 04 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का प्रीमियर शो रखा गया था। इस प्रीमियर शो के दौरान एक बुरी घटना हो गई थी। इस प्रीमियर शो के दौरान अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म देखने हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे उस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। जिस कारण एक महिला की जान चले गई थी। इस मामले को देखते हुए पुलिस ने एक्टर सहित अन्य के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की थी। अब अल्लू अर्जुन ने उस घटना के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर से राहत पाने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है। अब जल्द ही इस याचिका पर सुनवाई होनी है।

End of Feed