SSMB29: एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की हर अपडेट को जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इस फिल्म में पहली बार प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की जोड़ी नजर आने वाली है, जिस कारण फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार एसएस राजामौली की इस फिल्म में देसी गर्ल विलेन का रोल करने वाली हैं।
एसएस राजामौली की ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों से एक है। अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। ये पहली बार नहीं कि प्रियंका चोपड़ा विलेन के रोल में नजर आएंगी, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ऐतराज (2004) में भी खलनायक का रोल निभाया था। वहीं लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म में विलेन का रोल पृथ्वीराज सुकुमारन निभाने वाले हैं, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी अब इस रोल से छुट्टी हो गई है और अब वो रोल जॉन अब्राहम को मिल गया है।
केन्या के जंगलों में होगी फिल्म की शूटिंग
मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिससे पता चला था कि प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी के लिए एसएसएमबी 29 की शूटिंग से ब्रेक लिया था और उन्हें मुंबई जाते हुए देखा गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के अलावा केन्या के जंगलों में होगी। वहीं एसएस राजामौली वीएफएक्स का यूज करके एसएसएमबी 29 के सेट पर वाराणसी के घाटों का पुनर्निर्माण करेंगे। अब फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
