S. S. Rajamouli की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा? यहां मिल गया जवाब

Mahesh Babu and Priyanka Chopra in S.S. Rajamouli: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबर स्टार बन गई हैं। बीते दिन कुछ खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा, एस.एस राजामौली की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसको लेकर अब लेटेस्ट रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Mahesh Babu and Priyanka Chopra in S.S. Rajamouli: बीते कुछ समय से खबरें वायरल हो रही थीं कि महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों का नाम एसएस राजामौली की अनटाइटल्ड जंगल एडवेंचर से जोड़ा जा रहा है, जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होने वाली है। हालांकि अब जब टाइम्स नाउ ने प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सोर्स से इस बारे में बात की तो पता चला कि प्रियंका चोपड़ा ने एसएस राजमौली के साथ फिलहाल कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। यहां इस खबर पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- 'बेशक दूसरी औरतें मुझे आकर्षिक करती हों..' श्रीदेवी की मौत के सालों बाद बोनी कपूर ने दिया ऐसा बयान, हैरान रह गए लोग

Priyanka Chopra in SS Rajamouli's Next With Mahesh Babu

Priyanka Chopra in SS Rajamouli's Next With Mahesh Babu

महेश बाबू संग फिल्म में नहीं नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

सोर्स ने बताया, 'हमें नहीं पता कि यह कहां से आया। मेरा मतलब है कि राजामौली ने इस प्रोजेक्ट के लिए उनसे (प्रियंका चोपड़ा) से मुलाकात भी नहीं की है। कहानी में दावा किया गया है कि एसएस राजामौली ने प्रोजेक्ट पर बात करने के लिए उनसे कई बार मुलाकात की है। क्या हमें इन मीटिंग के बारे में कुछ भी पता चल सकता है? तो हमें पता चल जाएगा कि कास्टिंग के साथ कैसे आगे बढ़ना है?'

End of Feed