साउथ मूवीज

Baby John एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने लगाई पपाराजी की क्लास, 'डोसा बोलना पड़ा भारी

कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कीर्ति सुरेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपाराजी की क्लास लगाते हुए नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को देखकर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

Baby John

कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फैंस एक्ट्रेस की इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। कीर्ति सुरेश की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है। बता दें 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कीर्ति सुरेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपाराजी की क्लास लगाते हुए नजर आ रही है।

बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश के साथ-साथ वरुण धवन और वामिका गब्बी भी साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में जो वीडियो सामने आया है अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कीर्ति पपाराजी पर चिढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बात दें इस वीडियो में पैपाराजियों ने एक्ट्रेस के नाम का गलत उच्चारण किया साथ ही एक्ट्रेस को डोसा भी कहा। इसे सुनने के बाद एक्ट्रेस पैपाराजियों को सही नाम बोलने के लिए कहती नजर आईं। इस दौरान कीर्ति ने स्लीवलेस डेनिम ड्रेस कैरी की थी, जिसमें वो बहुत ज्यादा स्टाइलिश दिख रही थीं। शादी के बाद हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते नजर आईं।

एक्ट्रेस को पपाराजी ने कहा दोसा

पपाराजी 'कृति' बोल रहे थे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा कृति नहीं कीर्ति है। इसके तुरंत बाद, उनमें से कुछ ने 'डोसा' कहना शुरू कर दिया। क्योंकि उनका डोसा वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है लेकिन कीर्ति ने इस पर भी जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा 'कीर्ति डोसा नहीं, कीर्ति सुरेश है।

कब हुई थी एक्ट्रेस की शादी

कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को अपने 15 साल पुराने प्यार के रिश्ते को शादी में बदल दिया है। एक्ट्रेस ने 12 दिसंबर को गोवा में शादी रचाई थी। कपल ने दो रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। बता दें एक्ट्रेस ने हिंदू के साथ-साथ ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article