SSMB29 की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती मैरी भी साथ आईं नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 4, 2025, 12:40 PM IST

Priyanka Chopra Arrives In Hyderabad: बॉलीवुड और हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का अभी हाल ही में एक नया पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट को उनकी अपकमिंग फिल्म से भी जोड़ा जा रहा है।

Priyanka Chopra SSMB29: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ इंडिया आई हैं। इस से जुड़ी प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर से प्रियंका चोपड़ा की इंडिया आने की वजह भी सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा इस बार किस वजह से इंडिया आई हैं।

Priyanka Chopra Arrives In Hyderabad

Image Source: Mukesh Rajendra And Priyanka Chopra Instagram

फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार से फिर सुर्खियों में आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है। इन तस्वीर में अपनी बेटी मालती मैरी के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी नन्ही बेटी मालती मैरी के साथ हैदराबाद पहुंची हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी29 (SSMB29) की शूटिंग के लिए आई हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) बना रहे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नया अवतार देखने को मिलने वाला है। प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

End of Feed