Prabhas Will Start Shoot For Spirit: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन करने के बाद से ही संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने अपनी नई फिल्म 'स्पिरिट' पर काम शुरू कर दिया था। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास की भूमिका को देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। काफी समय पहले यह रिपोर्ट्स सामने आई थी कि मेकर्स इस साल ही 'स्पिरिट' की शूटिंग को शुरू कर देंगे। 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू करने को लेकर अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं। आइए जानते हैं कि प्रभास किस महीने से फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) की शूटिंग स्टार्ट करेंगे।
इस महीने से 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू करेंगे प्रभास
Gulte की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास साल 2025 में सितंबर के महीने से फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग को शुरू कर देंगे। पोर्टल के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा नहीं चाहते हैं कि प्रभास फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग करते हुए किसी और प्रोजेक्ट में भी व्यस्त रहें। संदीप रेड्डी वांगा चाहते हैं कि प्रभास अगर उनेक प्रोजेक्ट को शुरू करते हैं तो सबसे पहले उसे ही खत्म करें।
इस मूवी में प्रभास के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी अहम रोल में दिखाई देंगी। त्रिप्ती डिमरी से पहले मेकर्स ने प्रभास के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया था। दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वंगा से 8 घंटे की फ्लेक्सिबल शिफ्ट की मांग की थी, जो मेकर्स को पसंद नहीं आई। इसके बाद फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण को बाहर कर मेकर्स ने त्रिप्ती डिमरी को ऑनबोर्ड लिया।
वर्कफ्रंट की बता करें तो प्रभास के पास फिल्म 'स्पिरिट' के अलावा इस समय 'द राजा साब' भी है, जिसकी रिलीज को लेकर प्रभास भी बेताब हैं। इस मूवी का निर्देशन हनु राघवपुडी द्वारा किया जा रहा है।
