हार्दिक पंड्या और नताशा स्टानकोविच ने 15 जुलाई को अपना शादीशुदा रिश्ता खत्म कर दिया था। जिसके बाद से दोनों अलग रहने लगे हैं। वही अब साउथ के एक्टर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से तलाक ले लिया है। बता दें साउथ एक्टर जयम रवि ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर फैंस को जानकारी दी है वो तलाक ले लिए हैं। पोन्नियिन सेलवन एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्टर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस को झटका लगा है।
Ponniyin Selvan actor Jayam Ravi
पोन्नियिन सेलवन एक्टर ने अपनी पत्नी आरती को 15 साल बाद तलाक दे दिया है। बता दें एक्टर ने 15 साल की शादी को खत्म कर दिया था। अपने एक्स अकाउंट जयम रवि ने दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने और उनकी पूर्व पत्नी आरती ने आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। बता दें कपल की शादी 2009 में हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटे हैं आरव और अयान। वही आरती मशहूर टेलीविजन प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार की बेटी है।
सोच समझकर लिया फैसला
सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि उनके और उनकी एक्स वाइफ के लिए ये फैसला कठिन था, लेकिन उन्होंने ये फैसला आपसी सहमति और सोच समझकर लिया है। एक्टर ने अभी तक इसके पीछे का कारण नहीं बताया है। साथ ही एक्टर ने बताया कि ये फैसला उनसे जुड़े लोगों के लिए सोच समझकर लिया गया है। इसके मद्देनजर, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि इस कठिन समय में हमारी और हमारे परिवार के सदस्यों की प्राइवेसी का सम्मान करें और आप सभी से अपील करता हूं कि इस मामले में कोई भी धारणा, अफवाह या आरोप लगाने से बचें और मामले को निजी ही रहने दें।" इस खबर को सुनकर फैंस काफी निराश हो रहे हैं।
