साउथ मूवीज

Peddi से हटाए गए Janhvi Kapoor के विवादित सीन, बुच्ची बाबू सना ने दी सफाई

Peddi Update: पेड्डी में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को देखकर लोग नाराज हो गए है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि मेकर्स ने अब जाह्नवी कपूर के बोल्ड सीन्स मूवी से हटा दिए है।

Image

पेड्डी से हटाए गए सीन्स (pic credit-peddi movie)

Peddi Update: साउथ के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी (Peddi) हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी नजर आ रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छा कर रही है लेकिन मूवी के कुछ सीन्स पर विवाद छिड़ गया है। जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को देखकर लोग नाराज हो गए है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि मेकर्स ने अब जाह्नवी कपूर के बोल्ड सीन्स मूवी से हटा दिए है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-राम चरण स्टारर ने दर्ज कराई भारी गिरावट, 200 करोड़ी होने गई चूक)

पेड्डी से हटाए गए सीन्स

फिल्म पेड्डी के निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने पुष्टि की है कि जिन सीन्स को लेकर दर्शकों ने आपत्ति जताई थी, उन्हें फिल्म से हटा दिया गया है। उन्होंने माना कि कुछ शॉट्स ऐसे थे, जिनसे गलत संदेश गया और दर्शक उनकी सोच को सही तरीके से समझ नहीं पाए। बुच्ची बाबू सना ने स्क्रीन से बात करते हुए कहा कि कई लोगों को लगा कि जाह्नवी कपूर का ट्रैक जरूरी नहीं था। निर्देशक के मुताबिक, उनका मकसद मुख्य किरदार की सोच और उसके स्वभाव को दिखाना था, जो उसके पालन-पोषण और माहौल से प्रभावित है। हालांकि, निर्देशक ने स्वीकार किया कि कुछ सीन्स को जिस तरह फिल्माया गया, उससे गलतफहमी पैदा हुई। इससे पहले निर्देशक बुच्ची बाबू सभी से माफी भी मांगी थी।

peddi movie

पेड्डी से हटाए गए सीन्स (pic credit-peddi movie)

पेड्डी की टोटल कमाई

बुच्ची बाबू ने कहा कि टीम ने इस पर ध्यान दिया और विवादित सीन्स को थिएटर में चल रही फिल्म से हटा दिया है। इससे पहले भी उन्होंने दर्शकों से माफी मांगी थी और जरूरी बदलाव करने का वादा किया था। फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा को लेकर कई दर्शकों और महिला अधिकार संगठनों ने आपत्ति जताई थी। बताते चलें कि साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' की 5वें दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह मूवी भारत में 200 करोड़ी होने से चूक गई है। पेड्डी' ने भारत में पांचवें दिन लगभग 12.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म पेड्डी ने अबतक 169.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article