Peddi Director Buchi Babu Sana On Controversy: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी (Peddi) ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया। फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन ही 100 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके सबका ध्यान खींच लिया। फिल्म में एक तरफ राम चरण और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ हो रही है। दूसरी तरफ फिल्म मेकर्स पर ये आरोप भी लगा है कि पेद्दी में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को जबरदस्ती ज्यादा बोल्ड दिखाया गया है और इस पर अब फिल्म के निर्देशन बुची बाबू सना ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीन्स में बदलाव करने का वादा किया है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा है कि उनका महिलाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Varanasi: 'रामायण' से होगा महेश बाबू की फिल्म का कनेक्शन, कुंभकर्ण से होगा मुकाबला)
PEDDI (Photo credit- instagram)
बुची बाबू सना ने माफी मांगी
पेद्दी के फिल्म निर्देशन बुची बाबू सना ने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इस विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा, 'एक फिल्म निर्माता के रूप में, मेरा मानना है कि सिनेमा को दर्शकों का मनोरंजन करना, प्रेरित करना और उनके साथ जुड़ना चाहिए। इसे कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं कराना चाहिए। हमने 'पेड्डी' (Peddi) के कुछ दृश्यों के संबंध में मिली प्रतिक्रियाओं को सुना है और उन्हें गंभीरता से लिया है। मेरा हमेशा से महिलाओं के प्रति गहरा सम्मान रहा है, चाहे वह पर्दे पर हो या पर्दे के बाहर और हमारा इरादा कभी भी किसी महिला पात्र को वस्तु के रूप में दिखाने या उसका अपमान करने का नहीं था। अगर फिल्म के किसी भी हिस्से को उस रूप में देखा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं और इसके लिए उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं और ईमानदारी से माफी मांगते हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Ram Charan और Janhvi Kapoor के किसिंग सीन पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास)सीन में बदलाव करेंगे मेकर्स
इस पोस्ट में आगे बुची बाबू सना ने लिखा कि प्रतिक्रिया को एनालाइस करने के बाद, हमने संबंधित हिस्सों में बदलाव करने का फैसला लिया है। सिनेमा दर्शकों के साथ अपने जुड़ाव के माध्यम से बढ़ता है और स्टोरीटेलर के रूप में, हमारी जिम्मेदारी है कि हम बदलते दृष्टिकोणों और संवेदनाओं के प्रति सचेत रहें। हर महिला सम्मान, महत्व और गरिमा के साथ प्रतिनिधित्व की हकदार है। हमारी ऐसी स्टोरी सुनाने की जिम्मेदारी हैं जो मजबूत वैल्यूज का जश्न मनाती हैं और उन मूल्यों को बनाए रखती हैं। अपनी राय ईमानदारी और निष्ठा से साझा करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।PEDDI (photo credit- instagram)
