Padma Awards 2024: Chiranjeevi को मिला पद्म विभूषण, खुशी में झूम उठ किया फैंस और पीएम को शुक्रिया

Chiranjeevi Received Padma Vibhushan Award: हाल ही में भारत सरकार ने इस साल के पद्म विभूषण की लिस्ट जारी की है, जिसमें साउथ एक्टर चिरंजीवी का नाम शामिल है। इस खुशी में एक्टर ने वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री और फैंस का शुक्रिया किया है।

Chiranjeevi Received Padma Vibhushan Award: साउथ इंडस्ट्री के सबसे मशहूर एक्टर चिरंजीवी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को हाल ही में भारत सरकार ने पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया है। जिसको लेकर एक्टर्स के फैंस के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ रही है, कई स्टार और लोग उन्हें इस अवार्ड के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं अब चिरंजीवी ने इस खुशी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री और फैंस को शुक्रिया किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए पूरी खबर।

Chiranjeevi Received Padma Vibhushan Award

चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने वीडियो में कहा कि मैं वास्तव में अभिभूत, विनम्र और आभारी हूं। यह केवल दर्शकों, मेरे दोस्तों, मेरे सगे भाइयों और बहनों का बिना शर्त प्यार है। मैं इस जीवन और क्षण का ऋणी हूं। मैंने हमेशा अपना आभार व्यक्त करने का हर संभव तरीके से प्रयास किया है। लेकिन, कुछ भी कभी भी पर्याप्त नहीं हो सकता। अपने करियर के पिछले 45 वर्षों में, स्क्रीन पर मैंने अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से आपका मनोरंजन करने की कोशिश की है। मैंने प्रासंगिक सामाजिक और मानवीय कार्यों में भाग लेकर जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश की, ”उन्होंने देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पर कहा।

End of Feed