साउथ मूवीज

Malaikottai Vaaliban Twitter Review: मोहनलाल की शानदार एक्टिंग ने जीता दर्शकों का दिल, बोले 'कमाल के विजुअल्स...'

Malaikottai Vaaliban Twitter Review: साउथ कलाकार मोहनलाल (Mohanlal) की नई फिल्म मलायकोट्टाई वालिबन (Malaikottai Vaaliban) ने सिनेमाघरों में कदम रख दिया है। फिल्म मलायकोट्टाई वालिबन को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में मोहनलाल ने शानदार अदाकारी की है और इसका वीएफएक्स वर्क भी कमाल का है।

Image

Malaikottai Vaaliban Twitter Review

Malaikottai Vaaliban Twitter Review: साउथ कलाकार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म मलायकोट्टाई वालिबन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म मलायकोट्टाई वालिबन का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे। मोहनलाल साउथ दर्शकों के बीच में एंटरटेनिंग फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिस कारण मलायकोट्टाई वालिबन काफी लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई थी। मलायकोट्टाई वालिबन दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है या नहीं, आइए आपको बताते हैं...

अगर फिल्म मलायकोट्टाई वालिबन (Malaikottai Vaaliban) को लेकर सामने आ रहे फर्स्ट रिव्यूज की बात करें तो दर्शकों को यह काफी पसंद आ रही है। फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी कसा हुआ है, जो दर्शकों को सीटों से हिलने का भी मौका नहीं देता है। दर्शकों के अनुसार मलायकोट्टाई वालिबन अलग एक्सपीरियंस देने वाली मूवी है, जिसमें मोहनलाल जैसे सुपरस्टार का होना सोने पर सुहाना वाली बात हो गई है।

थिएटर में फिल्म देखने के लिए पहुंचे एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा है, 'फिल्म मलायकोट्टाई वालिबन अच्छी मूवी है, जिसकी कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। मुझे यह मूवी इसलिए अच्छी लगी है क्योंकि इसके विजुअल्स और एडिटिंग कमाल की है।' दूसरे व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा है, 'फिल्म मलायकोट्टाई वालिबन का फर्स्ट हाफ काफी धमाकेदार है। फिल्म की विजुअल क्वालिटी धमाकेदार है। बहुत कम ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जिन्हें देखने के बाद उनके सीन्स जहन में बस जाते हैं।'

फिल्म मलायकोट्टाई वालिबन को दर्शकों से जैसा रिस्पांस मिला है, उसे देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि मोहनलाल एक बार फिर से दर्शकों के दिलों तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं। मोहनलाल की फिल्म मलायकोट्टाई वालिबन आने वाले दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रहेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article