साउथ मूवीज

ओलंपिक डबल मेडल विजेता मनु भाकर ने की Thalapathy Vijay की तारीफ, कहा- 'वह बहुत प्यारे...'

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में डबल मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले निशानेबाज मनु भाकर इन दिनों काफी चर्चा में है। कार्यक्रम के एक वायरल वीडियो में मनु टॉलीवुड आइकन थलपति विजय के बारे में बात करते हुए मुस्कुराती हुई नजर आईं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Image

Thalapathy Vijay

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में डबल मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले निशानेबाज मनु भाकर इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में निशानेबाज मनु भाकर को एक स्कूल में सम्मानित किया गया। इस दौरान निशानेबाज ने बच्चों को प्रोत्साहित भी किया। आइए जानते हैं कि मनु भाकर ने थलपति विजय के बारे में क्या कहा है।

कार्यक्रम के एक वायरल वीडियो में मनु टॉलीवुड आइकन थलपति विजय के बारे में बात करते हुए मुस्कुराती हुई नजर आईं। मनु भाकर ने कहा-"थलपति बहुत प्यारे हैं।" जैसे ही उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी, वहां मौजूद भारी संख्या में दर्शकों ने उनके लिए जयकारे लगाए, और उन्होंने देश भर के दर्शकों के बीच उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए थलपति विजय के लिए भी जयकारे लगाए।

कब रिलीज होगी द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम

थलपति विजय जल्द ही द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। ये फिल्म 5 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। GOAT एक क्लासिक एक्शन थ्रिलर है जिसमें थलपति विजय डबल रोल में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया और प्रशंसा मिल रही है। अपने दमदार एक्शन सीक्वेंस से लेकर दमदार डायलॉग्स तक, GOAT ब्लॉकबस्टर हिट बनने की राह पर है।

ये सितारे आएंगे नजर

द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम उर्फ द गोट में थलपति विजय लीड रोल में हैं। इस साइंस-फिक्शन एक्शन फ़िल्म में प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन और कई अन्य कलाकार भी शामिल है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article