साउथ मूवीज

Pushpa 2 के आइटम सॉन्ग में Janhvi-Tripti नहीं ये एक्ट्रेस लगा सकती है जबरदस्त तड़का, धोनी से है बड़ा कनेक्शन

‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम जोरों-शोरों से चल रहा है। हाल ही में फिल्म को लेकर नई-नई अपडेट सामने आ रही हैं। फिल्म के आइटम सॉन्ग के लिए जान्हवी कपूर और तृप्ति डिमरी का नाम सामने आ रहा था, लेकिन ये एक्ट्रेस भी इस फिल्म में डांस का तड़का लगा सकती है।

Image

Pushpa 2 का आइटम सॉन्ग

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के पहले पार्ट का क्रेज इतना था कि अब फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही ये फिल्म रिलीज होने वाली है और फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। अब जब फिल्म की रिलीज डेट जितनी पास आएगी तो बड़े-बड़े खुलासे होंगे कि फिल्म में किन-किन बड़े एक्टर-एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है।

ये एक्ट्रेस कर सकती हैं आइटम सॉन्ग

‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम जोरों-शोरों से चल रहा है। हाल ही में फिल्म को लेकर नई-नई अपडेट सामने आ रही हैं। फिल्म के आइटम सॉन्ग के लिए जान्हवी कपूर और तृप्ति डिमरी का नाम सामने आ रहा था, लेकिन नए रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में दिशा पटानी सीक्वल में आइटम सॉन्ग का तड़का लगा सकती हैं, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एमएस धोनी से कनेक्शन

इस बार इस सॉन्ग के लिए साउथ की किसी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस को लिया जा सकता है। सूत्र बता रहे हैं कि पुष्पा 2 के स्पेशल सॉन्ग में दिशा पाटनी नजर आ सकती हैं। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है कि इन तीनों में कौन आइटम सॉन्ग का जादू बिखेरेगा। दिशा पाटनी बॉलीवुड में एमएस धोनी, एक विलेन रिटर्न्स, भारत और बागी 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

कितना है फिल्म का बजट

सामंथा रुथ प्रभु ने पहले पार्ट में ब्लॉकबस्टर गाना 'ऊ अंटावा' से सभी को दीवाना बना दी थी। पुष्पा 2 का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म इस साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। फिल्म को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article