नयनतारा ने त्याग दिया 'लेडी सुपरस्टार' का खिताब, हाथ जोड़कर की ये गुजारिश .......

Nayanthara Cryptic Post for Fans: साउथ अभिनेत्री नयनतारा ने बहुत बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अपने फैंस और मीडिया से गुजारिश की है कि कोई भी उसे लेडी सुपरस्टार कहकर न बुलाए। नयनतारा ने फैंस का धन्यवाद करते हुए पोस्ट किया है और अपने दिल की बात बोली है ।

Nayanthara Cryptic Post for Fans: साउथ अभिनेत्री नयनतारा ( Nayanthara) को इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार कहा जाता है। अपने शानदार अभिनय और कमाल के व्यक्तित्व से एक्ट्रेस ने ये तमगा हासिल किया है। फैंस नयनतारा से बेहद प्यार करते हैं और इसका असर उनकी फिल्म रिलीज पर दिखता है। हालांकि अब नयनतारा ने ये टैग छोड़ने का फैसला किया है। नयनतारा ने एक आधिकारिक पोस्ट शेयर करते हुए सभी से गुजारिश की है कि कोई भी उन्हें लेडी सुपरस्टार न बुलाए। इसके साथ अभिनेत्री ने इस फैसले की वजह को भी लिखा है।

Nayanthara Cryptic Post for Fans

नयनतारा ने किया फैंस के लिए पोस्ट

नयनतारा( Nayanthara) ने अपने फैंस, मीडिया, फिल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों से गुजारिश की है कि वह उन्हें 'लेडी सुपरस्टार' न बुलाए। मैं यह खिताब छोड़ रही हूँ। अब मुझे केवल नयनतारा बुलाएं। एक लंबे-चौड़े लेटेर के साथ नयनतारा ने यह बात कही है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को उन्हें भरपूर प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। पोस्ट शुरू करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है' आप सभी को यह पत्र लिख रही हूँ, आपने मुझे बहुत हिम्मत दी, हमेशा मेरा साथ दिया। मैं आप सभी के इस प्यार की शुक्रगुजार हूँ। आप में से अधिकतर लोग मुझे लेडी सुपरस्टार कहकर बुलाते हैं, ये आप सभी का प्यार ही जिसने मुझे यह खिताब दिया, लेकिन अब मैं चाहती हूँ आप मुझे केवल नयनतारा कहकर बुलाएं। यह नाम मेरे दिल के बहुत करीब है और यही मेरी असली पहचान है।

End of Feed